Azamgarh News:जिला कारागार में बीमार बंदी की मौत, 14 माह से था जेल में बंद

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

जिला कारागार में बीमार बंदी की मौत, 14 माह से था जेल में बंद

Azamgarh news:

आजमगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध एक बीमार बंदी की शुक्रवार की भोर मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कंधरापुर थाना क्षेत्र के खझुलिया कंधरापुर निवासी 70 वर्षीय चंद्रभान राम के रूप में हुई है। वह बालिका से छेड़खानी के आरोप में करीब 14 माह से जेल में बंद था।बताया गया कि चंद्रभान राम इन दिनों रक्तचाप बढ़ने की समस्या से परेशान था। गुरुवार को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार शाम उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की भोर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को बंदी की मौत की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button