Jabalpur news:रांझी थाना क्षेत्र में गुप्ता स्वीट में तोड़फोड़ और आतंक मचाने वाले 5 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी छोटू कबाड़ी समेत अन्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Jabalpur News: Five more accused arrested for vandalism and terrorizing Gupta Sweet in Ranjhi police station area, including main accused Chhotu Kabadi, were arrested by the police.


जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत गुप्ता स्वीट में 30 अगस्त को अवैध वसूली को लेकर तोड़फोड़ कर आतंक मचाने के मामले में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में पहले दो आरोपी विद्युत चौधरी और जैंगो को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिसके बाद कल से आज के बीच अन्य स्थानों से दबिश देकर मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू कबाड़ी, राजकोल उर्फ राज केटीएम, अभिषेक भूमिया, राजीव कोल उर्फ राज स्मार्टी, और स्वप्निल उर्फ रोहन कोल को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी मढ़ई के रहने वाले हैं और इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को उसी स्थान पर लाकर तस्दीक की जहां उन्होंने तोड़फोड़ की थी, साथ ही आरोपियों ने दोबारा ऐसा कृत्य न करने की कसम खाई है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने स्पष्ट किया है कि मुख्य आरोपी छोटू कबाड़ी पर पूर्व से ही लगभग 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और अन्य आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड्स की भी आसपास के थानों से पतासाजी की जा रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में व्यापारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ ऐसी ही ठोस और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button