आजमगढ़:दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सहकार भारती की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट के डीसीएफ में हुई संपन्न
Azamgarh: An important meeting of Sahakar Bharti regarding the two-day program was held in the DCF of the Collectorate.
आजमगढ़। 8 सितंबर 2026 को सहकार भारती आजमगढ़ की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट स्थित डीसीएफ भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सह संगठन के प्रदेश प्रमुख विजय कुमार पांडे ने कहा कि यह बैठक आगामी 12 व 13 सितम्बर को मिशन अस्पताल के सामने पालीवाल मैरिज हॉल आजमगढ़ में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। चर्चा व अभ्यास तैयारी को लेकर विभिन्न चर्चाओं पर मंथन करते हुए जिम्मेदार पदाधिकारीयों को कार्यक्रम को सफल रणनीति बनाने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई । प्रमुख रूप से बैठक में शामिल लोग राजेंद्र पाठक चंडिका नंदन सिंह ललन तिवारी बृजेंद्रधर दुबे शिव गोविंद सिंह हरिश्चंद्र चौरसिया रेखा सत्येंद्र सिंह पटेल गुलाब चौहान बृजेंद्र पांडे सहित तहसील ब्लाक अध्यक्ष व सदस्य मौके पर शामिल रहे



