Azamgarh news :चोरी की घटना में फरार आरोपी 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व नकदी के साथ गिरफ्तार
चोरी की घटना में फरार आरोपी 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व नकदी के साथ गिरफ्तार

चोरी की घटना में शामिल 03 सदस्यीय गिरोह का खुलासा—पूर्व में 02 अभियुक्त भेजे जा चुके हैं जेल
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर अंतर्गत ग्राम खुझिया निवासी इन्द्रबली यादव की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा खराब लोहे का शटर चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। अभियोग में पूर्व में 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं तथा 01 वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
चोरी/नकबजनी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द्र चौधरी के निर्देशन में उ0नि0 कुलदीप कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान लोहरा से दामोदरपुर मार्ग, बहद ग्राम दामोदरपुर से वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार को समय करीब 00:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व ₹200/- नकद बरामद हुआ।
श्रवण पुत्र रमाशंकर, निवासी ग्राम यहियाचक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, उम्र करीब 28 वर्ष।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथी अवनीश चौहान एवं खलीलुल्लाह के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना तथा चोरी की सम्पत्ति को खलीलुल्लाह की कबाड़ की दुकान में छिपाकर बाद में बेचने की जानकारी दी गयी।



