Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर बनाकर वाहन हस्तांतरण कराने के आरोपी को पुलिस ने बसही नहर पुल से किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर बनाकर वाहन हस्तांतरण कराने के आरोपी को पुलिस ने बसही नहर पुल से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
देवगांव थाने पर पीड़िता द्वारा शिकायत की गयी कि उसके पति दिलीप यादव द्वारा व्यवसायिक साथी को व्यवसाय हेतु दिया गया मारुति सुजुकी वाहन आरोपियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज एवं हस्ताक्षर तैयार कराकर बिना सहमति एवं वाहन स्वामी की उपस्थिति के परिवहन विभाग से अपने नाम हस्तांतरित करा लिया गया। इस संबंध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
दिनांक 10.09.2026 को थाना देवगांव पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी बसही इकबालपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को बसही नहर पुल मेहनाजपुर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया।



