Azamgarh News:मण्डलीय उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र जारी कर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

वादी सुनील कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय मण्डलीय उप निदेशक (पंचायत), आजमगढ़ मण्डल द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त द्वारा उक्त कार्यालय के नाम पर कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र एवं आदेश जारी किए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 443/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में दिनांक 31.10.2026 को उ0नि0 मृत्युंजय सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रितेश मणि त्रिपाठी को होमगार्ड ग्राउंड के पास से समय करीब 11:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-*

रितेश मणि त्रिपाठी पुत्र सुभाष चन्द्र मणि त्रिपाठी, निवासी सवायां टोला मउववा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर, वर्तमान पता कमिश्नरी कार्यालय के सामने, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 46 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 443/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 मृत्युंजय सिंह, थाना सिधारी।

2. का0 अवधेश गुप्ता, थाना सिधारी।

3. का0 रणवीर यादव, थाना सिधारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button