Azamgarh News:थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा चोरी एवं नकबजनी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 04 अभियुक्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 29.01.2026 को थाना कप्तानगंज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा, कारतूस, नकबजनी के औजार एवं चोरी का सामान बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत पांच अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरांत उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रविराम वांछित चल रहा था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.10.2026 को थाना कप्तानगंज के मुकदमे में वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रविराम को उसके घर ग्राम डाही शम्भूपुर, थाना अहिरौला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
रवि कुमार उर्फ रविराम पुत्र दयाराम उर्फ दाढ़ी, निवासी ग्राम डाही शम्भूपुर, थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 35/2026 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 20/2026 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस, थाना अहरौला।
2. मु0अ0सं0 33/2026 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस, थाना कप्तानगंज।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, थाना तहबरपुर।
2. का0 अरविन्द कुमार, थाना तहबरपुर।
3. का0 हरिभजन, थाना तहबरपुर।
4. का0 यशपाल यादव, थाना तहबरपुर।
5. म0का0 गीता मौर्य, थाना तहबरपुर।



