Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुए 7 हजार रुपये बरदह पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस
साइबर फ्रॉड हुए 7 हजार रुपये बरदह पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम बरसांवा निवासी प्रमोद कुमार राय पुत्र रामसमुक्ष राय के साथ दिनांक 29.10.2025 को फोन-पे के माध्यम से बिना जानकारी के 7,000 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल दिनांक 30.10.2025 को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33110250150639 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई तथा फ्रॉड की गई 7,000 रुपये की पूरी धनराशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। इसके उपरांत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एमआरएम (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से धनराशि की वापसी की कार्रवाई की गई।
बरदह पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप साइबर फ्रॉड की गई 7,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।



