Azamgarh News:दो बाइकों की टक्कर के बाद एक बाइक में लगी आग, चालक घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

दो बाइकों की टक्कर के बाद एक बाइक में लगी आग, चालक घायल

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया, जबकि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल की पहचान सतिराम (65) पुत्र दशई, निवासी देउवापार, थाना जीयनपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकबरपुर क्षेत्र में दोनों बाइकें किसी कारणवश आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में सतिराम घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संभालते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

बाइक में आग लगने से मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए दुर्घटना के कारणों और दोनों बाइकों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button