Azamgarh news:राजेंद्र प्रसाद मिश्र पुलिस अधीक्षक के वाचक ने पवई थाने का किया वार्षिक मुआयना, अभिलेख दुरुस्त

Azamgarh news: Rajendra Prasad Mishra, the spokesperson of Superintendent of Police, conducted the annual inspection of Pawai police station, correcting the records.

आजमगढ़:राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने पवई थाने का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, मालखाना, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और जनसुनवाई कार्यालय का निरीक्षण किया।

वाचक ने संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष मनीष पाल सहित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रविष्टियां तत्काल संबंधित रजिस्टर में दर्ज की जाएं और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए।
इसके बाद वाचक ने थाने में रखे शस्त्रों का भी मुआयना किया। उन्होंने शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दंगा निरोधक उपकरण का भी बारीकी से निरीक्षण किया।थाना के बने कमरों की छत्रों की साफ सफाई डोन कैमरा से निगरानी किए और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।मुआयने के दौरान थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वाचक ने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button