Azamgarh news :न्यायालय परिसर से चोरी मोटरसाइकिल के साथ 01 वांछित आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय परिसर से चोरी मोटरसाइकिल के साथ 01 वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

सरायमीर थाना अंतर्गत रसूलपुर बिनापारा निवासी संजय यादव पुत्र राज बहादुर यादव द्वारा दिनांक 25.09.2025 को अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP50CJ1246 (स्प्लेंडर प्लस) दीवानी कचहरी परिसर में खड़ी कर मुकदमे की पैरवी हेतु जाने तथा वापस आने पर मोटरसाइकिल न मिलने के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 515/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.09.2026 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र भोजू राजभर, निवासी कुशहा सिखड़ी बाजार, थाना दुल्लापुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 11:40 बजे प्राइवेट बस अड्डे के आगे ठंडी सड़क बांध रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अदद मोटरसाइकिल एवं ₹100/- नगद बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने जजी मैदान के अन्दर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद पुलिस एवं आमजन से बचने तथा मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेचिस एवं इंजन नम्बर को खुरचकर मिटा दिया तथा नम्बर प्लेट भी बदल दी थी। अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार किये जाने के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button