जबलपुर में पीपल केपड़ पर सांप रहने से दहशत

Panic due to snake on Peepal tree in Jabalpur

जबलपुर के पाटन के थापक वार्ड में पीपल के पेड़ में रह रहे सांप के चलते इलाके में दहशत थी वहीं अक्सर यहां पर जाम की स्थिति बन जाती थी क्योंकि पीपल के पेड़ पर सांप लटक जाता था मामले की सूचना प्रशासन को मिलने पर नगर परिषद की टीम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से सांप के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिससे कि सांप पीपल के पेड़ की डगल में इधर-उधर घूमने लगा लगातार वाटर कैनन के इस्तेमाल से सांप पीपल के पेड़ से नीचे आकर गिर गया और बिजली के तार में आकर फंस गया और इसके बाद वह एक घर में जाकर घुस गया। मामले की सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे थे हालांकि सांप को पकड़ नहीं पाए लेकिन इस दौरान पता चला कि सांप कोई खतरनाक प्रजाति का नहीं है धामन प्रजाति क्या जिसमें जहर नहीं रहता। हालांकि इस दौरान एक बार फिर इलाके में जाम की स्थिति बन गई थी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और इस पीपल के पेड़ से अलग किया है फिलहाल इलाके में सांप की दहशत खत्म हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button