जबलपुर में टैक्स का पैसा शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार पर खर्च करने की मांग

जबलपुर जन कल्याण संघ की प्रेस वार्ता, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

स्लग 1: जनकल्याण संघ की पत्रकारवार्ता

 

अस्पताल सुधारो अभियान

 

स्लग 2: बेरोजगारी-पलायन पर सरकार को घेरा

 

जबलपुर जन कल्याण संघ (JKS) की प्रेस वार्ता में नवनियुक्त जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रोहित कुरील ने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी तथा युवाओं के पलायन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा लाखों रुपये खर्च कर उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से मुंबई, बेंगलुरु और नागपुर जैसे शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। संघ ने ‘अस्पताल सुधारो अभियान’ शुरू करने की घोषणा करते हुए सरकारी और निजी अस्पतालों में कथित अनियमितताओं, दलाली और बेड की कमी जैसे मुद्दों को उठाया और जनता से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लूट या परेशानी की शिकायत संघ के कार्यालय एवं हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि जनता से वसूले जाने वाले टैक्स का इस्तेमाल बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में होना चाहिए तथा जन कल्याण संघ आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करेगा।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button