Jabalpur news:मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी सोनू चौधरी गिरफ्तार
Jabalpur News: Mentally challenged woman raped, accused Sonu Chaudhary arrested

जबलपुर:-जबलपुर के रांझी थानांतर्गत मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय महिला के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक द्वारा डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया
मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, वहीं आरोपी सोनू चौधरी को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।वही मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



