आजमगढ़:पूजा-पाठ के बहाने घर में घुसकर आभूषणों की ठगी करने वाली 25 हजार की इनामिया अभियुक्ता गिरफ्तार

Azamgarh: A woman carrying a reward of 25,000 rupees was arrested for entering a house on the pretext of performing puja and stealing jewellery.

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही ₹25 हजार की इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला पूजा-पाठ के बहाने घरों में प्रवेश कर आभूषण आदि की ठगी करने वाले गिरोह की सदस्य है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ और जौनपुर जनपद में ठगी व चोरी से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2025 को गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरायपलटू में तीन अज्ञात महिलाओं ने पूजा-पाठ करने के बहाने एक महिला के घर में प्रवेश किया था। आरोप है कि महिलाओं ने आभूषण आदि लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में 12 सितंबर 2025 को गम्भीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपित महिलाओं की पहचान होने पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई और आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया।विवेचना में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्ता जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ब्राह्मणपुर झमका की रहने वाली है और अपने साथियों के साथ आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध करती थी। पुलिस के अनुसार गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद उसके विरुद्ध गम्भीरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने सात सितंबर 2026 को ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार, 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गम्भीरपुर पुलिस ने आजमगढ़-मोहम्मदपुर दयालपुर मोड़ से दोपहर करीब 12:10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ गम्भीरपुर, फूलपुर और रानी की सराय थानों के अलावा जौनपुर के मछलीशहर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, ठगी और चोरी से संबंधित धाराएं शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सन्नी पाण्डेय, महिला कांस्टेबल अनामिका मिश्रा, कांस्टेबल दुर्गेश राय और महिला कांस्टेबल स्वाती जायसवाल शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button