Azamgarh news :तीन वर्ष से फरार ₹25,000/- का इनामिया वांछित आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने चंगईपुर तिराहे से किया गिरफ्तार

तीन वर्ष से फरार ₹25,000/- का इनामिया वांछित आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने चंगईपुर तिराहे से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत पनशब्दा निवासिनी श्रीमती स्वेता सिंह द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर अभियुक्तगण सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह एवं विकाश उर्फ अभिषेक पुत्र कैलाश सिंह द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण, बर्तन एवं रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 440/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त विकाश उर्फ अभिषेक के कब्जे से ₹20,024/- की बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी तथा उसके विरुद्ध आरोप-पत्र प्रेषित किया गया।

अभियुक्त सर्वेश सिंह गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा। न्यायालय में उपस्थित न होने पर दिनांक 31.12.2023 को उसके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गयी तथा धारा 457/380/411 भादवि में चालान मफरूरी किया गया। अभियुक्त की लगातार फरारी को देखते हुए दिनांक 07.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आज दिनांक 15.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा ₹25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी पनशब्दा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को चंगईपुर तिराहा से समय करीब 10:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना रौनापार के मु0अ0सं0 427/2022 धारा 363/366 भादवि में भी वांछित है, जिसकी विवेचना थाना एएचटीयू जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button