Jabalpur news:भारतीय किसान संघ का जबलपुर में प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News: Bharatiya Kisan Sangh held a demonstration in Jabalpur, took out a tractor rally and submitted a memorandum to the Prime Minister and the Chief Minister.

Jabalpur news,

भारतीय किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 15 सितंबर को पूरे देश और प्रदेशों में ज्ञापन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत जबलपुर जिले के घंटाघर में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी प्रमुख समस्याओं को उठाया। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि किसान संघ ने धान, गेहूं, मूंग और उड़द जैसी फसलों की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले वर्ष मूंग और सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी के लिए लाई गई ‘भावांतर योजना’ से कई किसानों को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे वे परेशान हैं। किसान संघ की मांग है कि धान खरीदी में भी इस योजना को लागू न किया जाए और पुरानी व्यवस्था के तहत ही एमएसपी पर खरीदी की जाए।

इस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यातायात को बाधित होने से बचाने के लिए सांकेतिक तौर पर करीब एक सैकड़ा (31 ट्रैक्टरों के साथ) ट्रैक्टरों को शांतिपूर्ण तरीके से शामिल किया गया, जिससे शहर में यातायात की कोई असुविधा नहीं हुई। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया प्रशासन ने किसानों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button