Azamgarh news :थाना रौनापार एवं तरवां पुलिस ने चोरी के मामलों में 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना रौनापार एवं तरवां पुलिस ने चोरी के मामलों में 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पम्पिंग सेट मोटर, मोबाइल फोन एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

आज़मगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आराजी देवारा नैनीजोर (कोलवा) में पोखरे पर कृषि कार्य हेतु लगा पम्पिंग सेट मोटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। वादी रविन्द्र सरोज की तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अफसर खाँ, सलाउद्दीन एवं मोनू सिंह के नाम प्रकाश में आए।

इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत तरवां बाजार से वादी आशुतोष गुप्ता की मोटरसाइकिल संख्या UP50DF9346 चोरी कर ली गई थी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 188/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सूरज तिवारी द्वारा की जा रही थी।

दिनांक 16.09.2026 को थाना रौनापार पुलिस द्वारा उ0नि0 सिद्धेश्वर सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण अफसर खाँ, सलाउद्दीन एवं मोनू सिंह को हरदिहवा पकड़ीहवा चौराहा, थाना रौनापार से समय करीब 01:45 बजे गिरफ्तार किया।

वहीं थाना तरवां पुलिस द्वारा उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्तगण कमलेश राजभर एवं राहुल राम को पकड़ी मोड़ के पास पुलिया से समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button