जबलपुर:जबलपुर से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है..
Jabalpur: A picture of the government education system has emerged from Jabalpur.

जबलपुर से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है…गढ़ा इलाके में संचालित गवर्नमेंट गढ़ा कॉलेज महज दो कमरों में चल रहा है एक कमरे में फैकल्टी बैठती है,तो दूसरे कमरे में छात्रों की क्लास लगती है। हैरानी की बात ये है कि इस कॉलेज में आर्ट्स,कॉमर्स और साइंस—तीनों संकायों की पढ़ाई होती है और करीब 120 छात्र-छात्राएं यहां दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से कॉलेज इसी तरह संचालित हो रहा है। ये तस्वीरें जबलपुर के गढ़ा इलाके की हैं…जहां सरकारी कॉलेज का संचालन एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग के महज दो कमरों में किया जा रहा है। कॉलेज में एक कमरे का इस्तेमाल फैकल्टी के बैठने के लिए किया जाता है,जबकि दूसरे कमरे में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित होती हैं। गवर्नमेंट गढ़ा कॉलेज में आर्ट्स,कॉमर्स और साइंस—तीनों संकायों की पढ़ाई होती है। कॉलेज में करीब 120 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक,पिछले करीब तीन साल से कॉलेज इसी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। कॉलेज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबद्ध है,लेकिन पर्याप्त भवन और कक्षों के अभाव में विद्यार्थियों को सीमित संसाधनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। अब सवाल ये है कि तीन साल से दो कमरों में संचालित हो रहे इस कॉलेज के लिए स्थायी भवन और पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था कब होगी…..
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



