जबलपुर में कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
A huge quantity of English liquor was recovered from a car in Jabalpur.

जबलपुर में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ मढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि कार मालिक को भी आरोपी बनाया गया है…दरअसल,मढ़ोताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब रखकर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका और उसकी तलाशी ली…तलाशी के दौरान कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे आशुतोष यादव और प्रियांशु अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया ने अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार के मालिक को भी मामले में आरोपी बनाया है। हालांकि, कार मालिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,ताकि अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। वीरेंद्र सिंह परिहार,थाना प्रभारी मढ़ोताल जबलपुर ने बताया कि फिलहाल मढ़ोताल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला जबलपुर के मढ़ोताल थाना क्षेत्र का है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



