Azamgarh News:लाभार्थियों व युवाओं ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर बज रहा है भारत का डंका*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत डेढ़ सौ लाभार्थियों को टूलकिट वितरण एवं सीएम युवा में 20 युवाओं को एक करोड़ ऋण का हुआ वितरण*

 

*लाभार्थियों व युवाओं ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर बज रहा है भारत का डंका*

 

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट एवं ऋण के डेमो चेक

 

हरिऔध कला केंद्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ व्यापक सजीव प्रसारण, जिलाधिकारी, सीडीओ, जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों सहित हजारों जनपदवासी रहे उपस्थित

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हलवाई ट्रेड के 150 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 20 युवाओं को ₹1 करोड़ के ऋण के डेमो चेक किए गए वितरित

 

आजमगढ़, 17 सितंबर 2026।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के अंतर्गत आयोजित ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में व्यापक सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित अधिकारीगण, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 150 लाभार्थियों को टूलकिट वितरण

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के क्रम में जनपद आजमगढ़ में हलवाई ट्रेड के 150 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया। टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

लाभार्थियों ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई टूलकिट से उन्हें अपने परंपरागत व्यवसाय को आधुनिक तकनीक एवं बेहतर कार्य-पद्धतियों से जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब वे अपने पारंपरिक हुनर को आधुनिक उपकरणों के साथ आगे बढ़ाते हुए स्वरोजगार को सुदृढ़ करने तथा स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को उनके कौशल के अनुरूप प्रशिक्षण, टूलकिट एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी आय में वृद्धि के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

 

20 युवाओं को ₹1 करोड़ के ऋण के डेमो चेक वितरित

 

प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद के 20 युवाओं को कुल ₹1 करोड़ के ऋण के डेमो चेक वितरित किए गए।

 

ऋण प्राप्त करने वाले युवाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को प्रारंभ करने अथवा विस्तार देने का अवसर मिल रहा है। युवाओं ने कहा कि इससे वे रोजगार प्राप्त करने वाले के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे।

 

युवाओं ने कहा कि भारत विश्व में सर्वाधिक युवा आबादी वाले देशों में शामिल है और युवाओं की ऊर्जा, क्षमता एवं नवाचार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारत निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

 

स्वदेशी उत्पादों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

 

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से युवाओं, कारीगरों एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।

 

अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारंपरिक हुनर एवं स्थानीय उत्पादों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं बाजार से जोड़कर कारीगरों तथा युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

 

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी एवं हजारों की संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button