आजमगढ़:मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर सक्रिय हुईं शिप्रा मौर्य, गांव-गांव पहुंचकर युवाओं से की वोटर बनवाने की अपील
Azamgarh: Shipra Maurya became active in the voter add campaign, going from village to village and appealing to the youth to register as voters.
आजमगढ़। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए मतदाता जोड़ो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की गोरखपुर मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शिप्रा मौर्य ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव का भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं से संवाद किया।
उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, वे समय रहते अपना वोट अवश्य बनवाएं। शिप्रा मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसमें युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें।इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत बसीरहा सिंघाड़ा, विषया, दयालपुर, नगरियां सहित करीब एक दर्जन गांवों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर जागरूकता फैलाई।इस अभियान के दौरान उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपना मतदाता पंजीकरण अवश्य पूरा कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।



