जबलपुर में विशाल सांप क्लास रूम में मिलने से मचा हड़कंप
A huge snake was found in a classroom in Jabalpur, causing a stir.

Jabalpur Madhya pradesh news
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशाल सांप क्लास रूम में घुस गया। सांप के देखते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी का महौल बन गया। टीचर और छात्र तुरंत कमरे से बाहर निकले और सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे गजेंद्र दुबे ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सात फीट लंबे सर्प को पकड़ने के बाद बरगी के जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़ में आने के बाद छात्र और प्रोफेसर ने राहत की सांस ली
मेडिकल कालेज के एनाटामी विभाग में घुसा 7 फीट लंबा सांप
जानकारी के मुताबिक रोज की तरह सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज के एनाटामी विभाग में क्लास लगी हुई थी। रूम छात्रों से खचाखच भरा हुआ था। आचानक ही एक छात्र की नजर कक्षा में प्रवेश कर रहे सात फीट लंबे सर्प पर जैसे ही पड़ी तो उसने जोर-जोर से सांप-सांप कहने लगा। कुछ ही देर में क्लास रूम में हंगामा मच गया।
क्लास में सांप देखते ही छात्रों में मचा हड़कंप।
छात्रों ने प्रोफेसर डाक्टर सुनील अग्रवाल को सूचना दी,जिसके बाद तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को फोन किया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है,जिसे चूहे अधिक से अधिक पसंद होते हैं। इसीलिए इसे रैट स्नेक कहते हैं, इसके अलावा घोड़ा पछाड़,धामन, और अषढिया भी इसी को कहते हैं। गजेंद्र दुबे के मुताबिक सांप जहरीला नहीं होता है। और बेहद शर्मीला होता है। जब तक कोई छेड़छाड़ ना करें तब तक सर्प किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाते हैं। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



