Jabalpur news:रामनगर में प्लॉट खरीदार परेशान, जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

रास्ता खोदने और निर्माण तोड़ने का आरोप, कलेक्टर-SP से शिकायत

जबलपुर। गोरखपुर तहसील के मौजा रामनगर स्थित खसरा नंबर 99/3 में प्लॉट खरीदने वाले कई नागरिकों ने भू-माफियाओं और बिल्डर पर जमीन हड़पने व प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को दिए शिकायत आवेदन के मुताबिक, प्रार्थीगण ने प्राइवेट ले-आउट के आधार पर अभय दुबे से प्लॉट खरीदे थे और रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के बाद उन्हें कब्जा भी मिल गया था, लेकिन अब आरोप है कि अभय दुबे, बलवंत सिंह, मूल भूमि स्वामी अमनदीप सिंह छाबड़ा, बलवीर सिंह छाबड़ा और उनके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से प्लॉटों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्लॉट धारकों का आरोप है कि टीएसीपी और पुल निर्माण का आश्वासन देने के बाद प्लॉट तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग को खोद दिया गया, बिजली के खंभे तोड़ दिए गए और चौहद्दी के लिए बनाई गई नींव भी नष्ट कर दी गई। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से शिकायत के बाद तहसीलदार स्तर पर उन्हें डराने-धमकाने तथा रजिस्ट्री शून्य कराने की बात कही गई, जबकि उनके दस्तावेज उप-पंजीयक कार्यालय में विधिवत पंजीकृत हैं। आरोप है कि प्लॉट पर रखी ईंट, गिट्टी और रेत हटवाकर जबरन बाउंड्रीवॉल बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीड़ितों ने बीएनएस की धारा 111(बी) के तहत एफआईआर दर्ज करने, कथित अवैध कब्जे और प्रताड़ना से सुरक्षा देने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button