Azamgarh News:लालगंज में AEROs, सुपरवाइजर और BLOs के साथ हुई बैठक, फॉर्म 7/8 के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा – फॉर्म 6 का अधिकतम डिजिटलीकरण करें, राजनीतिक दल अपने BLA सक्रिय करें

लालगंज, आजमगढ़

विधानसभा क्षेत्र एसी-351 लालगंज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने AEROs, सुपरवाइजर और BLOs के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म 7 और फॉर्म 8 के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने और संशोधन से जुड़े सभी आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रह जाए।

 

एसडीएम ने फॉर्म 6 के अधिकतम डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से जुड़े सभी फॉर्म 6 को शीघ्र डिजिटाइज किया जाए। कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी BLO अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र लोगों से संपर्क करें।

 

बैठक में एसडीएम ने राजनीतिक दलों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने BLA को सक्रिय करें। जब अगले सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी, तो उनके पास भी अपने-अपने आंकड़े और संख्याएं होनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा तथ्यों के आधार पर की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना बेहद जरूरी है। इसमें प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी अहम भूमिका है। BLA के सक्रिय होने से मतदाता सूची का काम और अधिक पारदर्शी और सटीक होगा।

 

एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी AEROs और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ BLOs के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और जहां भी समस्या आ रही है, उसका तुरंत समाधान कराएं। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। एसडीएम ने सभी को पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button