Azamgarh News:मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बरदह, जनपद
थाना बरदह पुलिस द्वारा बोलेरो में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति को मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक (टाटा गुड्स कैरियर) बरामद।*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 23.11.2026 को वादी मुकदमा उदय राज यादव पुत्र साहबराज यादव निवासी ग्राम विशुनपुर बसवत, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि वह अपने परिजनों के साथ बोलेरो वाहन से रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में लसड़ा कला पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिनी ट्रक संख्या UP50ET9249 के चालक द्वारा उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी गई। इसके बाद वादी एवं उनके पिता द्वारा ट्रक चालक को रोककर टक्कर के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर चालक ने ट्रक से कुचलने की धमकी देते हुए उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना में वादी के पिता साहबराज यादव उम्र लगभग 60 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 363/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.11.2026 को सूचना के आधार पर राजागंज बाजार के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जौनपुर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक संख्या UP50ET9249 को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पंकज कुमार उर्फ साधू बताया तथा पूछताछ में घटना में प्रयुक्त ट्रक होने की जानकारी दी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को घटना से अवगत कराते हुए दिनांक 24.11.2026 को समय लगभग 02:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
पंकज कुमार उर्फ साधू पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम खरगीपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष।
*बरामदगी–*
घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक संख्या UP50ET9249, टाटा गुड्स कैरियर, रंग ईंट लाल।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 363/2026 धारा 103(1) बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 262/2021 धारा 308, 323, 34 भादवि, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 363/2026 धारा 103(1) बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार भारती, हे0का0 कमलेश प्रसाद, हे0का0 कमलेश कुमार, का0 मुरलीधर पटेल, का0 उत्सव पति त्रिपाठी एवं म0का0 स्वाति दुबे, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।



