ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर:मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी गेट के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार होटल में घुसी

Breaking News/Jabalpur: Horrific accident near the mortuary gate of Medical College, high speed car rammed into the hotel.

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी गेट के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी। हादसे में होटल में सो रहे तीन लोग कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, कार में सवार धन्वंतरि नगर निवासी शिवम शर्मा की हादसे में मौत हो गई। कार चालक शरद को मामूली चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button