Azamgarh news :कई वर्षों से फरार स्थायी वारंटी फिरोज अहमद को देवगांव पुलिस ने जिवली मोड़ से किया गिरफ्तार

कई वर्षों से फरार स्थायी वारंटी फिरोज अहमद को देवगांव पुलिस ने जिवली मोड़ से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नं0-01, जनपद आजमगढ़ द्वारा अ0सं0 254/2016, धारा 182 सीआरपीसी में वसूली वारंटी फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध दिनांक 04.08.2025 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंटी कई वर्षों से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव पुलिस टीम द्वारा की सूचना पर दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 09:55 बजे जिवली मोड़ के पास से स्थायी वारंटी फिरोज अहमद को हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button