Mau news:दवाविक्रेताकल्याण समिति घोसी ने औषधि आयुक्त आजमगढ़ मंडल का किया स्वागत एवं सम्मानित

mau news:Drug Dealers Welfare Committee Ghosi welcomed and honored Drug Commissioner Azamgarh Mandal

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ।दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी एवं घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आजमगढ़ मंडल के नव आगंतुक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल प्रबोध रस्तोगी का स्वागत करने के साथ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे का भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

औषधि आयुक्त प्रबोध रस्तोगी ने कहा कि आप सभी ने जो भी सुझाव दिया है उसको लेकर कार्य होगा। नए औषधि लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आप सभी सरकार एवं औषधि विभाग के निर्देशानुसार कार्य करते रहे, विभाग का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पिछले दो,तीन महीनों से मंडल आजमगढ़ मंडल के औषधि आयुक्त के ट्रांसफर होने से यह पद खाली पड़ा था जिससे पूरे मंडल का कार्य प्रभावित हो गया था ,लेकिन अब नव आगंतुक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल प्रबोध रस्तोगी के कार्य भार संभाल ने से नए औषधि लाइसेंस बनने के साथ अन्य लम्बित कार्य पूरे होगे।जिससे अब सारे कार्य सुचारू रूप से चलने लगे हैं।

कुमार पांडेय जी ने कहा कि औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे जी भी एक सुलझे हुए ड्रग इंस्पेक्टर हैं जो अपने कार्य को सुनियोजित तरीके से पूरा करते हैं इनका भी कार्य सराहनीय है। अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी ने औषधि आयुक्त आजमगढ़ मंडल प्रबोध रस्तोगी एवं औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे जी को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे मऊ, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, महामंत्री निर्भय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button