होटल में पति को प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा,वायरल वीडियो
Wife catches husband with girlfriend in hotel, huge uproar ensues
जबलपुर। शहर के गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पत्नी को मोबाइल के माध्यम से पति के होटल में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह होटल पहुंची।
पत्नी ने अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना के दौरान होटल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।बताया जा रहा है कि पति के साथ मौजूद महिला उसके साथ काम करती है। पत्नी ने उक्त महिला पर अपने पति को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं, पत्नी ने अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पूरे मामले में संबंधित पक्षों के आरोपों और वास्तविक घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।मामला जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक का बताया जा रहा है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट।



