Jabalpur news:इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी का कत्ल, 1 लाख में दी सुपारी! हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

Jabalpur News: Wife murdered for lakhs of rupees in insurance money, contract killing for 1 lakh! Loading vehicle used to pass off as accident

जबलपुर में एक ऐसी हत्या का खुलासा हुआ है, जिसे पहले सड़क हादसा समझा गया था। आरोप है कि पति ने इंश्योरेंस के लाखों रुपये पाने के लालच में अपनी ही गर्भवती पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।पाटन की 24 वर्षीय कविता चौधरी 4 सितंबर को एक्टिवा से जबलपुर जा रही थीं। रास्ते में एक लोडिंग वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन का पहिया कविता के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।पुलिस जांच में आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई हत्या थी। कविता के पति प्रयास पांडे को उसके इंश्योरेंस की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपने साथी मानसिंह के साथ मिलकर तीन लोगों को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।आरोपियों ने 11 महीने के एग्रीमेंट पर लोडिंग वाहन लिया और कविता की लोकेशन मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया।

एसडीओपी आशुतोष त्रिवेदी ने बताया

पुलिस ने सुपारी लेने वाले रामजी चौधरी, धनीराम चौधरी और विक्रम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति प्रयास पांडे और उसका साथी मानसिंह फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button