Jabalpur news:रेलवे स्टेशन पर 5.342 किलो गांजा बरामद

प्लेटफॉर्म चेकिंग में महिला गिरफ्तार, ₹1.33 लाख का गांजा जब्त

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर त्योहारों की भीड़ के मद्देनजर चल रही सघन चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने एक महिला को 5.342 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 7 अक्टूबर की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 के इटारसी एंड पर की गई, जहां पुलिस को एक महिला संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आई। थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने बताया पूछताछ में महिला ने अपना नाम बैदेही बाई पति सुजीत शिल्पी (35), निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बाड़ी, जिला रायसेन, हाल निवासी गौड़ढाबा दुलमपुर, थाना आताबेरा, जिला बरगढ़, ओडिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके कपड़े के थैले से सफेद कपड़े में लिपटे पांच पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर गांजे का कुल वजन 5.342 किलोग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,33,550 बताई गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ जीआरपी थाना जबलपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति और इसके स्रोत की भी जांच कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में की गई।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button