Mau news:थानासमाधान दिवस में लेखपालों ने कालीपट्टीबांध कर नारेबाजी कर किया विरोधप्रदर्शन 

Mau News: On Thana Samadhan Diwas, Lekhpals protested by wearing black bands and raising slogans.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित लेखपालों ने अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में वेतन विसंगतियो आदि लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर एवं नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि लम्बित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 24अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा।

लेखपाल संघअध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय एवं महामंत्री सौरभ राय ने बताया कि लेखपाल वेतन विसंगतियो, 2800ग्रेड पे, मण्डलीय स्थानांतरण, भत्तों आदि पुरानी को लेकर कई बार अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन सरकार, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इन्हीं सब को लेकर हम लेखपाल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि हम लेखपालों की मांगे नहीं मानी गई तो 24अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगे,इस अवसर पर तहसीलअध्यक्ष अरविन्दपाण्डेय,महामंत्री सौरभराय, शेषनाथचौहान,विवेकसिंह,गौरवराय, सुनीलकुमार,अखिलेशकुमार, सुधाकर,रामआशीषसिंह,आशीष यादव,अरुणेंद्रकुमार,शशिकांतसरोज, नीरज साहनी,आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button