Azamgarh News:आजमगढ़-सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़-सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी

मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष, हल्की गुलाबी शर्ट और काली पैंट पहने हुए था व्यक्ति

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन और सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को पोल संख्या 42/16 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ और सठियांव के बीच हुई इस घटना के बाद मृतक की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिये के आधार पर मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो संबंधित जीआरपी पुलिस को सूचित कर पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button