Azamgarh news :थाना सिधारी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा 02 किशोर 24 घंटे के अंदर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद
थाना सिधारी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा 02 किशोर 24 घंटे के अंदर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत मुहम्मदल्ला निवासी संजय कुमार पुत्र दुवर राम ने थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनका लगभग 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार दिनांक 14.10.2026 को घर से नौरंग इंटर कॉलेज, निबी में पढ़ने के लिए गया था, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 421/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी के नेतृत्व में गुमशुदा किशोरों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में दिनांक 15.10.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस प्रकार थाना सिधारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के 24 घंटे के अंदर दोनों किशोरों की सकुशल बरामदगी की गई। किशोरों के परिजनों को सूचना देते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद किशोरों का विवरण
1- आर्यन कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मोहम्मदल्ला थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 12 वर्ष
2- आकाश राजभर पुत्र उमेश राजभर निवासी निबी थाना रानी की सराय आजमगढ़ उम्र 14 वर्ष
परिजनों द्वारा आभार व्यक्तः- दोनों किशोरों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा आजमगढ़ पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
आजमगढ़ पुलिस जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उनकी सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।



