Jabalpur news:पारस यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मुख्य आरोपी समीर बंशकार के कथित अवैध निर्माणों पर चली जेसीबी

Jabalpur News: After the Paras Yadav murder case, the administration took action against the alleged illegal constructions of the main accused, Sameer Bansakar.

जबलपुर। रांझी के गोकलपुर वार्ड स्थित आजाद नगर में धार्मिक आयोजन के दौरान हुए खूनी संघर्ष और पारस यादव की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को मुख्य आरोपी समीर बंशकार और उसके परिजनों के कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बनी दुकानों, मकानों और चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासनिक जांच में सामने आया था कि आरोपी और उसके परिजनों ने नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, वाचनालय और दुर्गा मंदिर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर कथित तौर पर दुकानें और मकान बना रखे थे। इसके अलावा पंप हाउस पर कब्जा कर रहने, शासकीय क्वार्टरों पर अतिक्रमण और क्षेत्र में सुअर पालन किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। प्रशासन ने इन अतिक्रमणों को चिह्नित कर कार्रवाई की। वहीं, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों के कथित अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पारस यादव की मौत के बाद क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा की गई मांगों के बीच हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button