Jabalpur news:फुटपाथ विक्रेताओं का एसपी कार्यालय में प्रदर्शन: सामान वापसी और दुकान लगाने की अनुमति की मांग

Jabalpur News: Street vendors protest at SP's office, demanding return of goods and permission to set up shops

Jabalpur news:त्योहारों के अवसर पर इंदिरा मार्केट (गोकुलदास धर्मशाला के पास) में पूजा-पाठ और दिवाली सामग्री की अस्थायी दुकानें लगाने वाले गरीब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। एनएसयूआई प्रभारी अचल नाथ और स्थानीय विक्रेताओं का आरोप है कि सिविल लाइन पुलिस द्वारा गरीब व्यापारियों का सामान जब्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कर्ज और ब्याज पर पैसे लेकर त्योहार का माल खरीदा था, लेकिन कार्रवाई के चलते उनकी रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है।

पीड़ित व्यापारियों और समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई और अपना जब्त सामान वापस पाने की गुहार लगाई है। विक्रेता चंद्रकला पटेल और अन्य व्यापारियों ने मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था में आपसी तालमेल बनाकर दुकानों को थोड़ा पीछे खिसकाकर लगाने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पुलिस अव्यवहारिक कार्रवाई बंद करे और गरीब परिवारों के जीवन-यापन के लिए एक व्यवस्थित व स्थायी समाधान प्रदान करे।

 

 

बाइट चंद्रकला व्यापारी

 

बाइट लवली सोनी डीएसपी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button