आजमगढ़:गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार की दो इनामिया महिलाएं गिरफ्तार

पूजा-पाठ कराने के बहाने आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह की थीं सदस्य, गंभीरपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई

गंभीरपुर (आजमगढ़)। थाना गंभीरपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रुपये की दो इनामिया महिला गरीबून पत्नी आशिक निवासी ब्रह्मानपुर झमका थाना केराकत जौनपुर, मेहनाज पत्नी स्व गुड्डू निवासी ब्रह्मानपुर झमका केराकत जौनपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं पूजा-पाठ कराने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाकर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह की सदस्य बताई गई हैं। पुलिस ने शनिवार को बेचन बाबा मोड़ गंभीरपुर से दोपहर करीब 12:45 बजे दोनों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2025 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव निवासी रेखा कन्नौजिया पत्नी वीरेंद्र कन्नौजिया के घर तीन अज्ञात महिलाएं पहुंची थीं। उन्होंने पूजा-पाठ कराने के बहाने रेखा को विश्वास में लिया और उनके आभूषण अपने पास रखवा लिए। इसके बाद छलपूर्वक सभी आभूषण लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर 12 सितंबर 2025 को गंभीरपुर थाने में मुकदमा संख्या 272/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान सामने आई अभियुक्ताओं के कब्जे से ठगी के आभूषण और नकदी बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, गिरोह द्वारा आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आधार पर 21 फरवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 45/2026 दर्ज किया गया था।

इस मामले में वांछित चल रही दोनों महिलाओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 7 सितंबर 2026 को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आजमगढ़ और जौनपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button