आजमगढ़:दीपावली पर चारों वरिष्ठ अधिकारियों की सराहनीय पहल, शुभकामना संदेश के जरिए दिया शांति, एकता और भाईचारे का पैगाम
Azamgarh: Four senior officers took a commendable initiative on Diwali, spreading the message of peace, unity and brotherhood through their greetings.

दीपावली के पावन पर्व पर मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।चारों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने शुभकामना संदेश में जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों की यह सकारात्मक पहल सराहनीय है। उनके संदेश ने त्योहार की खुशियों के साथ समाज में शांति, एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।
आजमगढ़ 07 नवंबर:दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मंडलायुक्त विवेक, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने शुभकामना संदेश में अधिकारियों ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, प्रेम, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाएं। पर्व की खुशियां मनाते समय सामाजिक समरसता एवं एक-दूसरे की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक, सामाजिक अथवा व्यक्तिगत भावनाएं आहत हों। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सहयोग, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब एवं सामाजिक एकता की परंपरा को अक्षुण्ण रखने की अपील की है।



