Azamgarh News:अपहृता एवं उसे भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को अपने घर में शरण देने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़

थाना महराजगंज पुलिस द्वारा थाना कप्तानगंज क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 10.10.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।

 

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.11.2026 को उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी व उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम जलालपुर (महाबल पट्टी), थाना कप्तानगंज पहुंची, जहां अभियुक्त तीर्थराज उर्फ राजकुमार पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम जलालपुर (महाबल पट्टी), थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपहृता एवं उसे भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को अपने घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस टीम द्वारा मौके से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त तीर्थराज उर्फ राजकुमार को दिनांक 12.11.2026 को समय करीब 21:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 142 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

तीर्थराज उर्फ राजकुमार पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम जलालपुर (महाबल पट्टी), थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।

 

*बरामदगी-*

अपहृता सकुशल बरामद।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 243/2026 धारा 87/142 बीएनएस, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

इस कार्रवाई में उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी, उ0नि0 ओमकार तिवारी, हे0का0 राजेश कुमार, का0 राकेश कुमार चौरसिया, का0 संदीप कुमार, म0का0 खुशी गुप्ता एवं म0का0 साक्षी सरोज थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button