Azamgarh News:थाना जहानागंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, लाठी व 02 बांस के गुटके बरामद।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*जनपद आजमगढ़*
थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिये गये।
दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 03 अभियुक्तों/बाल अपचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त 04 लाठियां एवं अन्य आलाकत्ल बरामद।*
*थाना जहानागंज की कार्रवाई-*
दिनांक 11.11.2026 को थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रानीपुर धरवारा में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर वादी मन्नू कुमार व उनके परिजनों के साथ लाठी-डण्डा एवं टांगी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 236/26 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1)/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 लवकुश सोनकर मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त लालजी बासफोर पुत्र रामरूप बासफोर निवासी रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष को सेवटा मोड़ से समय करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों से 01 टांगी, 01 लाठी एवं 02 बांस के गुटके बरामद किए गए।
थाना मेंहनगर की कार्रवाई-
दिनांक 10.11.2026 को थाना मेंहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करौती में मेले से घर जा रहे उमाशंकर राम के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 373/26 धारा 109(1), 352 बीएनएस एवं धारा 3(द), 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 जयप्रकाश नारायण मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 बाल अपचारियों को करौती धरनीपुर मोड़ से समय करीब 11:40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 लाठियां बरामद की गईं।
लालजी बासफोर पुत्र रामरूप बासफोर निवासी ग्राम रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 58 वर्ष।
पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी-
थाना मेंहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करौती निवासी 02 बाल अपचारी।
बरामदगी का विवरण-
1. थाना जहानागंज- 01 टांगी, 01 लाठी एवं 02 बांस के गुटके।
2. थाना मेंहनगर- 02 लाठियां।
गिरफ्तारी/पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीमें-
थाना जहानागंज की पुलिस टीम में उ0नि0 लवकुश सोनकर, हे0का0 गोविन्द सिंह, रि0का0 आकाश सिंह निषाद एवं रि0का0 अनुप यादव शामिल रहे।
थाना मेंहनगर की पुलिस टीम में उ0नि0 जयप्रकाश नारायण, हे0का0 जितेन्द्र, हे0का0 नागेन्द्र एवं हे0का0 राजेश शामिल रहे।



