जबलपुर:हनुमानताल हत्या के आरोपियों का जुलूस
Jabalpur: Procession of Hanumantal murder accused

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के चारखम्बा में 17 वर्षीय किशोर नौशाद उर्फ डी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों और तीन विधि विवादित बालकों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए पांच चाकू, दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दरअसल यह पूरी घटना 15 नवंबर की रात की है। नौशाद अपने दोस्तों के साथ चारखम्बा बारात घर के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक से रेहान, मेराज और एक किशोर वहां पहुंचे। तीनों के हाथ में चाकू थे। इसके बाद आमीन, जैनुल और एक अन्य किशोर भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर नौशाद पर चाकुओं से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए नौशाद गली की तरफ भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर घसीटते हुए कबाड़खाने के सामने ले जाकर घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया। जैनुल ने सिर पर चीप पटक दी। हमले के बाद नौशाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक करीब दो महीने पहले नौशाद के भाई ने रेहान और जैनुल के साथ मारपीट की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। सीएसपी शशांक सिंह गुर्जर ने बताया पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपियों को नागपुर भागने की फिराक में आईएसबीटी बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से पांच चाकू और तीन वाहन बरामद किए गए। चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन विधि विवादित बालकों के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।
बाइट -शशांक सिंह गुर्जर सीएसपी
जयपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



