जबलपुर में नाबालिगों की गुंडागर्दी! छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, चाकूबाजी का वीडियो आया सामने

Minors commit hooliganism in Jabalpur! Student attacked with a knife; video of the stabbing has surfaced.

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित संग्राम सागर पार्क (बाजनामठ) के पास नाबालिगों के एक गुट ने कोचिंग में पढ़ने वाले अपने ही परिचित छात्र अम्मू तिवारी को घेरकर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। करीब 15 से 16 नाबालिगों द्वारा की गई इस वारदात में छात्र के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बिना किसी पुराने विवाद के छात्र को निशाना बनाया। वहीं, अब इस पूरी चाकूबाजी का घटनास्थल से सामने आया वीडियो भी चर्चा में है।

 

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावर नाबालिगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और खुलेआम हो रही गुंडागर्दी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाइट पीड़ित

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button