Jabalpur murder:ननवारा के बिजली पावर हाउस में खूनी वारदात, भाजपा विधायक के साले की हत्या!
Jabalpur murder: Bloody incident in Nanwara's electricity power house, BJP MLA's brother-in-law murdered!
जबलपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव स्थित बिजली पावर हाउस में शुक्रवार रात सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी गजेंद्र सिंह रात करीब 9 बजे ड्यूटी कर रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी पीठ पर गोली मारी और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, गजेंद्र सिंह सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि बिजली काटने और लाइन बंद करने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद होता था। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी पहलुओं पर जांच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब सवाल है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के हत्यारे आखिर कब पुलिस की गिरफ्त में आएंगे?
बाइट महेश परिज
बाइट अंजना तिवारी एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



