Azamgarh :नौ कन्याओं को भोजन करा के मां दुर्गा का किया गया विसर्जन।

नौ कन्याओं को भोजन करा के मां दुर्गा का किया गया विसर्जन।

 

रिपोर्टर चन्द्रेश यादव

अतरौलिया।। बता दे की नगर पंचायत में ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले के उपरांत छोटी बड़ी सभी मूर्तियों का विसर्जन किया गया, इसी दौरान नगर में स्थापित हुई गणेश त्रिमुहानी द्वारा स्थापित मूर्ति का विसर्जन बहुत ही भव्य रूप से किया गया । सबसे पहले नौ कन्याओं को भोजन कराया गया तत्पश्चात मां दुर्गा की मूर्ति को समूचे नगर पंचायत में भ्रमण कराते हुए लड़कियों व महिलाओं ने खूब जमकर डांस किया तथा तीन दिवसीय मेले को शकुशल संपन्न कराने वाले थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए नगर वासियों ने उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया। इस दौरान लोगों में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष की सूझबूझ से मेले को सकुशल संपन्न कराया गया तो वहीं विसर्जन भी सकुशल तरीके से कराया गया। लोगों ने यह भी कहा कि इससे पहले ऐसा थाना अध्यक्ष कोई नहीं आया था और ना ही आने वाले समय में ऐसा थाना अध्यक्ष मिलेगा, तत्पश्चात ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ढोल नगाड़े के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीटू विनायकर ने कहा कि मेला समाप्त होने के उपरांत विसर्जन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में सबसे आखरी मूर्ति गणेश त्रिमुहानी का भी विसर्जन किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं को भोजन कराया गया तथा समूचे नगर वासियों को चना व हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। ढोल नगाड़े के साथ समूचे नगर पंचायत में भ्रमण कराते हुए मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इसमें पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा जिसमें थाना अध्यक्ष अतरौलिया का पूरा सहयोग मिला, इसलिए वह बधाई के पात्र हैं। गणेश त्रिमुहानी कई वर्षों से मूर्ति की स्थापना कर रहा है साथ ही साथ सभी कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जो आने वाले वर्षों में इसी तरह दुर्गा पूजा में प्रतिमाओं को स्थापित करें। मेरा जहां भी सहयोग होगा मैं तन मन धन से हमेशा सहयोग करूंगा।

Related Articles

Back to top button