देवरिया:गांव चलो अभियान के लिए भा ज पा की कार्यशाला की हुई बैठक

बरहज/देवरिया:आज भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की बैठक बरहज डाक बंगले पर कराई गई जिसमें आगामी 02/02/2024 को होने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई इस कार्यक्रम के प्रभारी मा. नीरज शाही जी उपस्थित रहे। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन के द्वारा प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।प्रभारी के द्वारा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बताया गया ।कि आप सभी लोगों के द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रम गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए हर सेक्टरों एवं बूथों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित करना है ।और कार्यक्रम को सफल बनना है। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के प्रभारी मा. नीरज शाही,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन,मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद,संजय पासवान,श्री प्रकाश पाल,जितेंद्र तिवारी,राज नारायण पटेल,नितिन कुमार श्रीवास्तव,हेमंत चौहान,पंकज सिंह,बलवंत सिंह,दीपू पांडे,रामधुरी गौड़,हरिओम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता
बरहज ,देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button