आजमगढ़:यूपी बोर्ड की परीक्षा और चुनाव के मद्देनज कोतवाली में पीस कमेटी की हुवी बैठक

रिपोर्ट;शिवम सिंह
फूलपुर/आजमगढ़:लोकसभा चुनाव एवं यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक किया गया।इस दौरान लोकसभा के चुनाव और यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया।पीस कमेटी की बैठक में प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं डीजे संचालकों को सावधान किया गया।फूलपुर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने पीस कमेटी में आये हुए लोगों से अपील किया कि सभी लोग सोशल मीडिया से सावधान रहें।किसी भी ढंग की टिप्पणी से बचे।कोई भी भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट हो तो उस पर ध्यान न दे।सीओ फूलपुर अनिल कुमार बर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा संचालित होने वाली है।उस परीक्षा में डीजे संचालक सहयोग करें।तेज आवाज में डीजे न बजावे, अनायास डीजे न बजावे।कानून का उलंघन करने वाले डीजे संचालको पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।बिलारमऊ के प्रधान तेज बहादुर कन्नौजिया ने बिलारमऊ में स्कूल के शराब के दुकान रहने और मारपीट के मुद्दे को उठाया।वही में भी अम्बारी में माहुल रोड पर सघन आबादी के बीच के ठीके का मुद्दा उठाया गया।कोतवाल शशिचन्द चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव एवं यूपी बोर्ड की परीक्षा में सभी लोग सहयोग करें।कही भी कोई भी दिक्कत हो पुलिस को तत्काल सूचना दे।इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,चौकी प्रभारी अम्बारी रज्जन द्विवेदी अरबिंद यादव,प्रदीप कुमार, अजय जायसवाल,दानिश फरहान आदि लोग रहे।



