आजमगढ़:ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फुलेश में मां सरस्वती जी का किया गया पुजन

रिपोर्ट: शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी का किया गया पूजन अर्चन। ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फुलेश में बुधवार को बड़े ही धूमधाम एवम हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में छात्र-छात्राओं,शिक्षको,तथा विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिती में गणेश जी, मां सरस्वती जी के एवम स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर प्रधानाचार्य आलोक शुक्ला के द्वारा पुष्प अर्पित कर एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नें उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमें सिर्फ बाहरी रंग ही नहीं दिखाती बल्कि भीतर भी एक नई शुरुआत की प्रेरणा देती है जिस प्रकार से वृक्ष अपनें पुरानें पत्ते को गिराकर नए पत्ते उगाते हैं हमें भी पुरानी आदतों को त्याग कर नई चीजें सीखनें का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबन्धंक कृष्ण कांत मिश्र ,राम चंद्र मिश्र, छोटेलाल चतुर्वेदी, प्रदुम्न मिश्र, विजय चौहान, अमित सिंह, हेमंत चतुर्वेदी, जियालाल मौर्य, रविचंद्र यादव, अनीता मिश्रा, मनीषा मिश्रा, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button