एसपी चौक राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई शब्बे बारात के मद्देनज़र बरगाहे रज़ा में पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्ट:रोशन लाल
लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ के पुराने शहर बजाज़े स्थित बारगाहे-रज़ा में हुई पीस कमेटी की मीटिंग में एसीपी चौक राज कुमार सिंह थाना प्रभारी चौक नागेश उपाध्याय सहित क्षेत्र के गणमान्य एवं समाज सेवी नागरिकों ने शिया व सुन्नी समुदाय को लेकर अमन शान्ति बनाये रखने के लिए अपील किया।बैठक में सभी मौजूद लोगों ने आपसी भाई चारे एवं लखनऊ की गंगा जमुनी संसकृति पर रौशनी डाली एवं एक दुसरे के साथ सहयोग कर भाई चारगी का सन्देश दिया इस मौक़े पर पाटा नाला चौकी प्रभारी एवं गली शाहछड़ा चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्र के पार्षद राहुल मिश्रा वा सम्मानित जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तो वही समाज सेवी मीसम रज़ा,ज़फर नक़वी,आशू,उस्मान अली उर्फ़ भोलू,गुलाब,हामिद,विक्की,यशब रज़ा,लियाक़त हुसैन,नितेश श्रीवास्तव,आदि लोग उपस्थित रहे।
शब्बे बारात के मद्दे नज़र हुई पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र की जनता से आपसी सौहार्द एवं भाई चारा क़ायम रखने की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए ज़रूरी दिशानिर्देश का पालन करने की अपील की।



