हयरे शादी की खुशियों का तकाज़ा डोली के साथ उठा जनाजा
मामला उत्तर परदेस के शाहजहांपुर जिले का

रिपोर्ट:रोशन लाल
शाहजहांपुर। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से चलकर आए युवक की दूल्हे के चाचा ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के बेटे की शादी थी जिस में शामिल होने के लिए पालिका अध्यक्ष का साला निहाल मुंबई से चलकर आया था। इसी दौरान किसी पुराने मामले को लेकर चल रहे मनमुटाव की वजह से पालिका अध्यक्ष शकील के छोटे भाई अकील ने उनके साले निहाल की गोली मारकर हत्या कर दी।मर्डर की इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब भांजे की शादी के बाद विदाई का कार्यक्रम चलरहा था। इस दौरान दूल्हे के चाचा ने ही गोली मारकर व मर्डर करने की वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गया। गोली मारकर निहाल की हत्या किए जाने की वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार हुए हत्या आरोपी की तलाश कर रही है।



